Xiaomi RedMi Note 5 Pro और RedMi Note 5 खरीदने का आज फिर से है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi RedMi Note 5 Pro And RedMi Note 5 again Goes To Sale In India Today Via Flipkart
RedMi Note 5 Pro And RedMi Note 5

    शाओमी के फोन रेडमी नोट 5 प्रो और  रेडमी नोट 5 आज यानी बुधवार की एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगे। दोनों फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और MI.COM से फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। इनकी खासियतों की बात करें तो नोट 5 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही Redmi Note 5 Pro में एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Redmi Note 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 5
    Redmi Note 5

    Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

     RedMi Note 5 PRO
    RedMi Note 5 PRO

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें