WhatsApp Update: आ रहा गजब का फीचर, पढ़ लेने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज
जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है कि WhatsApp का यह फीचर महज एक बार देखने वाला है। एक बार देख लेने के बाद फोटो, वीडियो या मैसेज गायब हो जाएंगे, हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी सेटिंग करनी होगी।

विस्तार
व्हाट्सएप ने कुछ महीने पहले मैसेज डिसअपीयरिंग फीचर लॉन्च किया है। व्हाट्सएप के डिसअपीयरिंग फीचर के तहत मैसेज एक तय समय के बाद डिलीट गायब हो जाते हैं। अब कंपनी ने एक और नया फीचर पेश किया है जो कि डिसअपीयरिंग का अपग्रेडेड वर्जन है। नए फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे।
व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर का नाम view once रखा गया है जो कि फिलहाल एंड्रॉयड यूजर के बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है। व्हाट्सएप का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के फोटो/वीडियो डिसअपीयरिंग फीचर से मिलता है।
जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है कि WhatsApp का यह फीचर महज एक बार देखने वाला है। एक बार देख लेने के बाद फोटो, वीडियो या मैसेज गायब हो जाएंगे, हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी सेटिंग करनी होगी।
व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WaBetaInfo ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक यूजर्स फोनक की गैलरी से ही सीधे तौर पर डिसअपियरिंग फोटो या वीडियो भेज सकेंगे। मैसेज भेजने से पहले आपको घड़ी के आइकन जैसा एक बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करके डिसअपियरिंग मैसेज को ऑन किया जा सकेगा।
व्हाट्सएप के view once फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन 2.21.14.3 पर देखा गया है। यदि आपके पास व्हाट्सएप का बीटा वर्जन है तो आप प्ले-स्टोर से अपडेट करके नए फीचर का आनंद ले सकते हैं।
सामने आई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह फीचर शुरुआत में ग्रुप चैट के लिए जारी किया जाएगा। ग्रुप में इस फीचर के साथ भेजने वाले मैसेज के साथ view once का लेवल दिखेगा। यह लेवल सभी ग्रुप मेंबर को दिखेगा। मैसेज इंफो सेक्शन में यह भी देखा जा सकेगा कि किस-किस ने फोटो को देख लिया है।
- डार्क वेब पर बिक रहा LinkedIn के 700 मिलियन यूजर्स का डाटा, कंपनी ने डाटा लीक से किया इनकार
- 64 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ Honor X20 SE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
- Realme Narzo 30 5G, Realme Buds Q2 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
- Google Pixel 5a अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स