Realme Narzo 30 5G, Realme Buds Q2 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
Realme Buds की कीमत 2,499 रुपये है। इसे एक्टिव ब्लैक कलर में अमेजन, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने अपनी नारजो 30 सीरीज के तहत हाल में दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 शामिल हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Realme Buds Q2 ईयरबड्स को भी बाजार में उतारा है। इनमें से Realme Narzo 30 की बिक्री 29 जून को हुई है जबकि Realme Narzo 30 5G को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Realme Narzo 30 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बाारे में...
Realme Narzo 30 5G की कीमत
Realme Narzo 30 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट में उतारा गया है। फोन को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर में आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट से खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo 30 5G को आज यानी 30 जून को 500 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।
Realme Narzo 30 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 30 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है औरर इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
-Realme Narzo 30 5G का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा फोन में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का टेरीटरी सेंसर है जिसके साथ मैक्रो का भी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.1 है।
Realme Narzo 30 5G की बैटरी
फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W की क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी को लेकर 16 घंटे ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 11 घंटे गेमिंग का दावा किया गया है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
Realme Buds Q2 की कीमत
Realme Buds की कीमत 2,499 रुपये है। इसे एक्टिव ब्लैक कलर में अमेजन, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Realme Buds Q2 की स्पेसिफिकेशन
Realme Buds Q2 में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल है और गेमिंग मोड भी है। इस बड्स को रियलमी लिंक एप से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है और आवाज को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसमें लो लैटेसी मोड भी है जिसे लेकर 88ms रेस्पॉन्स डिले का दावा है। इसके अलावा इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड और डुअल माइक्रोफोन भी है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इस बड्स में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है और इसकी बैटरी को लेकर 28 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है।