WhatsApp में आ रहा है एक बढ़िया फीचर, भेजने से पहले वीडियो कर सकेंगे म्यूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Feb 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Testing Feature to Mute Videos Before Sharing on beta version
WhatsApp update Mute Videos - फोटो : wabetainfo

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसकी मदद से किसी को वीडियो भेजने से पहले आप उसे म्यूट कर सकेंगे। WhatsApp ने इस नए फीचर को अपने बीटा यूजर के लिए जारी कर दिया है। ऐसे में आम लोगों को भी यह फीचर जल्द ही मिलने वाला है। WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.21.3.13 पर इस फीचर को देखा जा सकता है।

    नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी भी यूजर्स को कोई भी वीडियो भेजने से पहले उसके ऑडियो को बंद (म्यूट) कर सकेंगे। इस दौरान वीडियो को एडिट करने का भी विकल्प मिलेगा। जैसे कि आ वीडियो में टेक्स्ट या इमोजी आदि एड कर सकेंगे। इसकी जानकारी बीटा वर्जन के स्क्रीनशॉट से मिली है।

    विज्ञापन

    पिछले साल से चल रही है टेस्टिंग

    WhatsApp वीडियो म्यूट फीचर पर पिछले साल से ही काम कर रहा है। इसकी टेस्टिंग पिछले साल नवंबर में आईफोन के बीटा वर्जन पर हुई थी। उसके बाद अब इसे एंड्रॉयड पर किया जा रहा है। नया अपडेट आने के बाद आप व्हाट्सएप पर वीडियो भेजने से पहले ही उसे एडिट करके उसमें मौजूद साउंड को खत्म कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आप किसी को वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल व्हाट्सएप स्टेटस में भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WABetaInfo ने इसके बारे में जानकारी देते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें स्पीकर का एक आइकन दिख रहा है। वीडियो भेजने के दौरान स्पीकर के आइकन पर टैप कर देने से वीडियो म्यूट होकर सेंड होगा, हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर ही है। बता दें कि यह फीचर टेलीग्राम में पहले से ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें