Google Play Music के गाने इस दिन हो जाएंगे डिलीट, तुरंत ट्रांसफर करें अपना डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Feb 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Google Play Music shut down Data Will Be Deleted on February 24 know How to Transfer to YouTube Music
Google Play Music by end of 2020 - फोटो : youtube

    गूगल प्ले-म्यूजिक इसी महीने बंद होने जा रहा है। 24 फरवरी के बाद गूगल इस एप को किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं देगा। ऐसे में यदि आप Google Play Music एप इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास करीब 10 दिन हैं। आप अपने Google Play Music एप के डाटा को या तो डाउनलोड कर लीजिए या फिर किसी दूसरे एप में ट्रांसफर कर लीजिए।

    9to5Google की रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 फरवरी को गूगल प्ले-म्यूजिक एप बंद होने रहा है। इसके बाद एप के डाटा डिलीट कर दिए जाएंगे और यदि कोई यूजर 24 फरवरी तक अपने डाटा को डाउनलोड या सेव नहीं करता है तो उसके सभी डाटा एप से खत्म हो जाएंगे।

    विज्ञापन

    Google भी यूजर्स से कहा रहा है कि वे अपने प्ले-म्यूजिक एप के डाटा को YouTube Music एप पर ट्रांसफर कर लें। एप डाटा में यूजर्स की म्यूजिक लाइब्रेरी और खरीदे गए गाने शामिल हैं। एक बार डाटा डिलीट हो जाने के बाद उसे रिकवर नहीं किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप अपने गूगल प्ले-म्यूजिक के डाटा को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह काम आप मोबाइल एप या फिर music.google.com पर जाकर कर सकते हैं। मोबाइल एप का डेस्कटॉप पर आपको डाटा ट्रांसफर के लिए YouTube Music या फिर दूसरी जगह का विकल्प मिलेगा।

    आप चाहें तो अपनी पूरी म्यूजिक लाइब्रेरी को भी डाउनलोड कर सकते हैं या फिर डिलीट भी कर सकते हैं। यदि आप एप से म्यूजिक डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको एक्सपोर्ट का विकल्प मिलेगा।

    बता दें कि Google ने पिछले साल अक्तूबर में ही Google Play Music एप को बंद करने का काम शुरू कर दिया था। दिसंबर में एप को बंद कर दिया गया था और अब इसे पूरी तरह से हटाया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें