व्हाट्सऐप कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, उल्टे-सीधे मैसेज भेजने वालों के उड़े होश

सोशल मीडिया के जरिए लोग फैलाई जा रही है अफवाहों के बाद सोशल मीडिया कंपनियां भी इसे गंभीरता से लेते हुए काम करने लगी हैं। अभी हाल ही में फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने कहा था कि वह एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद ग्रुप एडमिन की इजाजत के बिना कोई भी ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा था कि वह एक और फीचर ला रही है जिसके बाद बिना पढ़े और देखे कोई भी मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर पाएगा।
वहीं व्हाट्सऐप अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो संदिग्ध लिंक की पहचान करेगा। फिलहाल व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है और जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

यह फीचर की मदद से जैसे ही व्हाट्सऐप को लगेगा कि यह फर्जी लिंक है तो वह उसे लाल रंग से मार्क कर देगा और यूजर्स को बताएगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप लोगों को यह भी बताएगा कि इस लिंक पर क्लिक ना करें और मैसेज को ना पढ़ें।
दरअसल व्हाट्सऐप के जरिए हर रोज बहुत सारी फर्जी खबरें शेयर हो रही हैं और लोग इन खबरों को सच मानकर आपस में लड़ाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का सबसे बड़ा अड्डा हो गया है। इससे पहले कंपनी एक फीचर जारी किया है जिससे फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज के साथ फॉरवर्ड लिखा आ रहा है।