WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, तारीख डालकर सर्च कर पाएंगे मैसेज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 12 Jun 2020 09:43 AM IST
सार
विज्ञापन
WhatsApp soon launch new search by date feature users search message by entering date know about it
व्हाट्सएप - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    इस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई सारे फीचर्स लॉन्च करता आया है। इस कड़ी में अब व्हाट्सएप एक और नया फीचर जल्द पेश करने वाला है, जिसका नाम सर्च बाय डेट (Search By Date) है। यूजर्स इस फीचर के जरिए तारीख के हिसाब से किसी भी मैसेज को सर्च कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस फीचर की जानकारी वेब बीटा इंफो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    वेब बीटा इंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप का सर्च बाय डेट फीचर टेस्टिंग जोन में है। इस फीचर को सबसे पहले आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फीचर को जल्द ही आम यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।

    विज्ञापन

    ऐसे करेगा सर्च बाय डेट फीचर काम

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप का अगामी सर्च बाय डेट फीचर मैसेज बॉक्स में एक कैलेंडर के आइकन में दिखाई देगा। यूजर्स यहां अपने हिसाब से तारीख चुनकर किसी भी मैसेज को सर्च कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Google ने प्ले-स्टोर से डिलीट किए ये 38 एप्स, यूजर्स को दिखा रहे थे फालतू विज्ञापन

    जल्द आने वाले हैं ये फीचर

    व्हाट्सएप जल्द अपने प्लेटफॉर्म में मल्टीडिवाइस सपॉर्ट, क्यूआर कोड स्कैनर, इन-एप ब्राउजर और ऑटोमैटिक मैसेज डिलीट जैसे फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अभी तक इन फीचर्स की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें