रिलायंस और फेसबुक मिलकर बना रही हैं एक 'Super App', एक ही एप से होंगे सभी तरह के काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Reliance and Facebook come together to create a super app, find details here
Reliance-Facebook Super app - फोटो : Amar Ujala

    फेसबुक और रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक नए मोबाइल एप्लिकेशन पर काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक मल्टी-फंक्शनल एप बना रही हैं जिसमें डिजिटल पेमेंट्स, सोशल मीडिया, गेमिंग के साथ ही फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा भी होगी। रिलायंस और फेसबुक का सुपर एप चीनी एप वीचैट की तर्ज पर होगा।

    सुपर एप से क्या होंगे फायदे?

    सबसे पहले आपको बता दें कि चीन में वी-चैट एप काफी लोकप्रिय है और इसका कारण यह है कि एक ही एप से होटल की बुकिंग से लेकर शॉपिंग और रेलवे की टिकट तक की बुकिंग हो जाती है। खास बात यह है कि वी-चैट से आप व्हाट्सएप की तरह चैटिंग भी कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको अपने फोन में चैटिंग, रेलवे, शॉपिंग और मूवी टिकट की बुकिंग के लिए अलग-अलग एप नहीं रखने पड़ते हैं। सिर्फ एक ही एप से आपके बहुत सारे काम हो जाएंगे।

    विज्ञापन

    रिलायंस इंडस्ट्रीज भी वी-चैट की तर्ज पर ही एक एप की लॉन्चिंग को लेकर काम कर रही हैं जिसे फिलहाल सुपर एप कहा जा रहा है। इस एप के जरिए यूजरस रिलायंस रिटेल स्टोर्स या जियो डॉट कॉम से किराने का सामान खरीद सकेंगे। जियोमनी से पेमेंट कर सकेंगे। इस एप में फेसबुक अपने मैसेंजर, व्हाट्सएप जैसे सारे एप्स देगा ताकि लोग चैटिंग भी कर सकें। रिलायंस और फेसबुक के इस सुपर एप से डिजिटल पेमेंट, सोशल मीडिया, गेमिंग, बैंकिंग, होटल बुकिंग, रेलवे बुकिंग जैसे काम किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में फेसबुक

    इससे पहले पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) नेअक्तूबर में अपनी सभी डिजिटल पहलों और एप को एक ही इकाई के अधीन लाने के लिए एक नई सहायक कंपनी बनानेऔर इस नई इकाई में 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। बता दें कि इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की योजना बना रही है।

    फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अरबों डॉलर में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी लेने पर विचारकर रही है। बर्न्सटाइन के विश्लेषकों ने रिलायंस जियो का 60 अरब डॉलर का मूल्यांकन किया है। रिलायंस जियो और फेसबुक ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र ने कहा कि लॉकडाउन से इस सौदे में देरीहो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें