Meta AI: जल्द बदलने वाला है व्हाट्सएप का इंटरफेस, मेटा एआई यूज करना होगा आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के चैट स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में स्थित Meta AI आइकन को लॉन्ग प्रेस करने से अब एक नया इंटरफेस ओपन होगा और वॉयस मोड एक्टिवेट हो जाएगा। इस नए Meta AI इंटरफेस में मौजूदा चैट विंडो की तुलना में एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। स्क्रीन का एक बड़ा हिस्सा चैटबॉट के लोगो और "Listening" (सुन रहा है) टेक्स्ट से कवर रहेगा।

WhatsApp Said to Be Working On a Redesigned Meta AI Interface
Meta AI Chat Memory - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    WhatsApp जल्द ही अपने Meta AI चैटबॉट के लिए एक नया और बेहतर इंटरफेस ला सकता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp यूजर्स के लिए AI एक्सपीरियंस को और अधिक सहज और आसान बनाने पर काम कर रहा है। इस नए अपडेट में ऑटोमैटिक वॉयस मोड और प्रॉम्प्ट सजेशन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो यूजर्स को चैट शुरू करने में मदद करेंगे, हालांकि ये फीचर्स फिलहाल बीटा टेस्टिंग में हैं तो सभी यूजर्स इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते।

    WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने Android 2.25.5.22 बीटा अपडेट में इस नए AI इंटरफेस को स्पॉट किया है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के चैट स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में स्थित Meta AI आइकन को लॉन्ग प्रेस करने से अब एक नया इंटरफेस ओपन होगा और वॉयस मोड एक्टिवेट हो जाएगा। इस नए Meta AI इंटरफेस में मौजूदा चैट विंडो की तुलना में एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। स्क्रीन का एक बड़ा हिस्सा चैटबॉट के लोगो और "Listening" (सुन रहा है) टेक्स्ट से कवर रहेगा।

    • जब यूजर इस इंटरफेस में होंगे, तो वे AI से बोलकर सवाल पूछ सकते हैं।
    • जब AI यूजर की आवाज़ सुनेगा, तो एंड्रॉयड स्टेटस बार में ग्रीन माइक्रोफोन आइकन दिखाई देगा, जो दर्शाएगा कि माइक्रोफोन एक्टिव है।
    • यूज़र चाहें तो टेक्स्ट मोड पर भी स्विच कर सकते हैं, इसके लिए माइक्रोफोन बटन टैप करना होगा या सीधे टेक्स्ट टाइप करना होगा।
    • यह Meta AI केवल तब तक सुनता रहेगा, जब तक यूज़र इस इंटरफेस में होंगे। अगर यूजर इस विंडो को बंद कर देते हैं, तो AI सुनना बंद कर देगा और सेशन खत्म हो जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें