WhatsApp ने जारी किया कमाल का अपडेट, अब स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे रिप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच से ही WhatsApp के किसी भी मैसेज का जवाब दे सकेंगे। उन्हें फोन को टच करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
WhatsApp Rolls Out Wear OS App With Support for Voice Messages Details here
WhatsApp Wear OS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच से ही WhatsApp के किसी भी मैसेज का जवाब दे सकेंगे। उन्हें फोन को टच करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

    WhatsApp ने जारी किया कमाल का अपडेट, अब स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे रिप्लाई

    WhatsApp ने Wear OS का अपडेट कुछ दिन पहले इसका अपडेट बीटा यूजर्स के लिए जारी किया था लेकिन अब इसे सभी के लिए जारी कर दिया गया है। यदि आपको अपडेट नहीं मिला है तो जल्द ही मिल जाएगा। WhatsApp का नया अपडेट फिलहाल एंड्रॉयड के लिए ही है। एपल वॉच के लिए watchOS का अपडेट कब जारी होगा। इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    WhatsApp का यह नया अपडेट उन एंड्रॉयड स्मार्टवॉच के साथ काम करेगा जिनमें Wear OS 3 है। इस अपडेट के बाद आप अपनी स्मार्टवॉच से ही किसी व्हाट्सएप यूजर से चैट कर सकेंगे और उसे इमोजी, टेक्स्ट और वॉयस मैसेज भेज सकेंगे। आप कॉल भी रिसीव कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए आपकी स्मार्टवॉच में LTE का सपोर्ट होना चाहिए। WhatsApp के इस नए फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.23.14.81 पर देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    WhatsApp ने जारी किया कमाल का अपडेट, अब स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे रिप्लाई

    Wear OS को लेकर इसी साल मई में Google ने कहा कि वह एप को अपडेट कर रहा है जिसके बाद Gmail, Calendar और Home के अलावा थर्ट पार्टी एप्स जैसे WhatsApp, Peloton और Spotify का भी स्मार्टवॉच के साथ सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें