Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, खुद ही बना सकेंगे शानदार स्टीकर
WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स को स्टीकर्स के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। नए फीचर की टेस्टिंग WhatsApp iOS के बीटा वर्जन 24.1.10.72 पर हो रही है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आ रहा है। WhatsApp के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स खुद ही स्टीकर्स बना सकेंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस अपडेट के आने के बाद यूजर्स WhatsApp एप में स्टीकर्स को एडिट और डिजाइन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: WhatsApp में आया बड़ा बग, ऑटोमैटिक लॉगआउट हो रहे अकाउंट, तुरंत ऑन करें यह फीचर
WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स को स्टीकर्स के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। नए फीचर की टेस्टिंग WhatsApp iOS के बीटा वर्जन 24.1.10.72 पर हो रही है।
क्या है WhatsApp का कस्टम स्टीकर फीचर?
WhatsApp में स्टीकर्स का सपोर्ट काफी पहले से है। स्टीकर्स की मदद से यूजर्स अपनी चैटिंग को बेहतर बनाते हैं, लेकिन अभी तक स्टीकर्स के लिए थर्ड पार्टी एप पर निर्भर रहना पड़ता है। नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। यूजर्स अपने मनमुताबिक स्टीकर को डिजाइन और एडिट कर सकेंगे। इसके लिए एप में ही ‘Edit Sticker’ का एक बटन मिलेगा।