मुसीबत: WhatsApp में आया बड़ा बग, ऑटोमैटिक लॉगआउट हो रहे अकाउंट, तुरंत ऑन करें यह फीचर
फोन और डेस्कटॉप से WhatsApp अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लॉगआउट होने के बाद दोबार लॉगिन करने के लिए 6 डिजिट को ओटीपी की जरूरत भी नहीं पड़ रही है, जबकि यह अनिवार्य होता है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp में एक बड़े बग के आने की खबर है। WhatsApp में एक बड़ा बग आया है जिसकी वजह से लोगों के अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है।
हमने भी इस बग का अनुभव किया है। फोन और डेस्कटॉप से WhatsApp अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लॉगआउट होने के बाद दोबार लॉगिन करने के लिए 6 डिजिट को ओटीपी की जरूरत भी नहीं पड़ रही है, जबकि यह अनिवार्य होता है।
बिना कोड के व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन नहीं किया जा सकता है और यदि ऐसा हो रहा है तो यह यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए खतरा है। लॉगआउट होने के बाद यूजर्स के सिक्योरिटी कोड भी चेंज हो रहे हैं। यह दिक्कत एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों यूजर्स को हो रही है।
- CES 2024: गूगल ने फाइल शेयरिंग के लिए पेश किया Quick Share, एयरड्रॉप से होगा मुकाबला
- CES 2024: चलते-फिरते हवा से पानी बनाएगा वाटर क्यूब, अमेरिकी कंपनी ने पेश किया मॉडल, ईवी और टीवी का दबदबा
- 2FA: बड़े काम का है यह सिक्योरिटी फीचर, अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ऐसे करें एक्टिव
- स्कैम अलर्ट: ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग में हो रही ठगी, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी