Tech News: WhatsApp ग्रुप के लिए आ रहा यह सिक्योरिटी फीचर, नए मेंबर्स के लिए साबित होगा तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

जब कोई ऐसा यूजर आपको किसी ग्रुप में एड करेगा जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं है तो आपको यह कॉन्टेक्स्ट कार्ड दिखेगा जिसमें ग्रुप के बारे में जानकारी होगी। यह कार्ड चैट विंडो में ही दिखेगा।

विज्ञापन
WhatsApp rolling out a new feature to improve the safety of its group messaging
WhatsApp new feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने एक नया फीचर जारी करना शुरू किया है जो ग्रुप मैसेजिंग को बेहतर बनाएगा और बेहतर सिक्योरिटी भी देगा। WhatsApp ग्रुप में नए मेंबर्स को ग्रुप की एक संदर्भित जानकारी दिखेगी। इससे मेंबर को यह तय करने में आसानी होगी कि वह उस ग्रुप को ज्वाइन करे या नहीं। संदर्भित जानकारी के साथ ग्रुप एक्जिट के लिए भी एक शॉर्टकट बटन दिखेगा। यदि नए मेंबर को ग्रुप पसंद नहीं आता है तो वह तुरंत ही इस बटन के जरिए ग्रुप से एक्जिट हो जाएगा।

    WhatsApp के इस नए फीचर को ग्रुप सेफ्टी कॉन्टेक्स्ट कार्ड नाम दिया गया है। जब कोई ऐसा यूजर आपको किसी ग्रुप में एड करेगा जो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं है तो आपको यह कॉन्टेक्स्ट कार्ड दिखेगा जिसमें ग्रुप के बारे में जानकारी होगी। यह कार्ड चैट विंडो में ही दिखेगा।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद जब आपको किसी अनजान शख्स द्वारा किसी ग्रुप में एड किया जाएगा तो आपको "added by a non-contact" का एक मैसेज भी मिलेगा। इस कार्ड में मेंबर का नाम भी दिखेगा, लेकिन यह तभी संभव है जब मेंबर ने प्रोफाइल सेटिंग में अपना कोई नाम दिया होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें