WhatsApp: दो नए एआई फीचर्स पर काम कर रही है कंपनी, ये होंगे फायदे
एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नया AI-आधारित टेक्स्ट रीराइटिंग फीचर लाने की योजना बना रहा है। इसे हाल ही में WhatsApp एंड्रॉयड वर्जन 2.25.8.5 के APK टियरडाउन में देखा गया है, हालांकि यह फीचर अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

विस्तार
WhatsApp एंड्रॉयड के लिए दो नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को एप में बातचीत के नए तरीके मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, AI-पावर्ड "रीराइट" फीचर टेक्स्ट को अलग-अलग स्टाइल में बदलने में सक्षम होगा। यह फीचर भेजे जाने से पहले मैसेज को प्रूफरीड भी करेगा। इसके अलावा, WhatsApp Meta AI के लिए दो-तरफा लाइव वॉयस चैट को भी तैयार कर रहा है, जिससे यूजर्स चैटबॉट से हैंड्स-फ्री अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नया AI-आधारित टेक्स्ट रीराइटिंग फीचर लाने की योजना बना रहा है। इसे हाल ही में WhatsApp एंड्रॉयड वर्जन 2.25.8.5 के APK टियरडाउन में देखा गया है, हालांकि यह फीचर अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर "Send" बटन के ऊपर एक पेंसिल आइकन के रूप में दिखाई देगा। जब कोई यूजर चैट या ग्रुप में कोई मैसेज टाइप करेगा, तो उसे इस पेंसिल आइकन पर टैप करके टेक्स्ट एडिटर एक्सेस करने का विकल्प मिलेगा।
यह फीचर यूजर्स को कई अलग-अलग टेक्स्ट री-राइटिंग विकल्प देगा, जिनमें Funny (मजेदार), Proofread (शुद्ध करें), Puns (शब्दों का खेल), Rephrase (फिर से लिखें), Sarcastic (व्यंग्यात्मक), Shorter (संक्षिप्त), Spooky (डरावना), Supportive (सहायक) आदि शामिल हैं। इनमें से Proofread विकल्प ऑटोमेटिक रूप से वर्तनी और व्याकरण की गलतियों को ठीक करेगा, जबकि अन्य विकल्प टेक्स्ट के टोन को बदल देंगे।
- Social Media: क्या रिश्तों में बड़ा विलेन बन रहा है सोशल मीडिया, क्या कहते हैं आंकड़े?
- सावधान रहें: मुंबई में महिला से 20 करोड़ रुपये की ठगी, सीबीआई अधिकारी बनकर किया गया फ्रॉड
- सैम ऑल्टमैन का बड़ा दावा: कंपनियों में 50% कोडिंग एआई कर रहा, छात्रों को दी यह जरूरी सलाह
- Twitter: बिक गई ट्विटर की चिड़िया, 35,000 डॉलर में हुई नीलामी