Meta AI: मेटा एआई वॉयस मोड पर काम कर रहा व्हाट्सएप, मिलेंगी 10 अलग-अलग वॉयस
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.16 पर टेस्ट किया जा रहा है। यदि आप बीटा यूजर हैं तो इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें एक नए वॉयस आइकन को देखा जा सकता है।

विस्तार
WhatsApp के लिए मेटा एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर को लेकर कहा जा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद किसी वर्चुअल असिस्टेंट की तरह ही Meta AI से हैंड्स फ्री बातें हो सकेंगी। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि यूजर्स जल्द ही Meta AI से वॉयस मैसेज के जरिए सवाल पूछ सकेंगे। फिलहाल मेटा एआई के साथ सिर्फ टेक्स्ट का सपोर्ट है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.17.16 पर टेस्ट किया जा रहा है। यदि आप बीटा यूजर हैं तो इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें एक नए वॉयस आइकन को देखा जा सकता है।
Meta AI के आइकन पर क्लिक करने के बाद वॉयस मोड का भी आइकन नजर आ रहा है जिसमें कई सारे बबल भी दिख रहे हैं। नीचे की ओर “Hi, how can I help” टेक्स्ट भी लिखा है और एक ऑडियो वेबफॉर्म भी दिख रहा है जिससे पता चल रहा है कि एआई वॉयस को सुन रहा है।
- Pixel Watch 3: 36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पिक्सल वॉच भारत में लॉन्च, बड्स भी आया बाजार में
- Google Pixel 9 Series: एक साथ चार पिक्सल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, ऑडियो इरेजर फीचर से हैं लैस
- Made by Google: 8 इंच की डिस्प्ले के साथ Pixel 9 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Made by Google: गूगल का मेगा इवेंट आज, लॉन्च होंगे नए पिक्सल फोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट