Google Pixel 9 Series: एक साथ चार पिक्सल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, ऑडियो इरेजर फीचर से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Aug 2024 11:15 PM IST
सार

आपको बता दें कि यह कंपनी का दूसरा फोल्ड है लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोल्ड फोन है। सभी फोन के साथ Tensor G4 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिपसेट है। Google Pixel 9 सीरीज के सभी फोन को 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Google Pixel 9 Pixel 9 Pro Pixel 9 Pro XL launched With Tensor G4 SoC in india Price Specifications
Pixel 9 Pro Pixel 9 Pro XL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को गूगल ने लॉन्च कर दिया है। इन सभी फोन को भारत के अलावा ग्लोबली भी लॉन्च किया गया है। गूगल ने Pixel 9 Pro Fold को भी भारत में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि यह कंपनी का दूसरा फोल्ड है लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोल्ड फोन है। सभी फोन के साथ Tensor G4 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिपसेट है। Google Pixel 9 सीरीज के सभी फोन को 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।

    Pixel 9 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है। फोन को Peony, Porcelain, Obsidian और Wintergreen कलर में खरीदा जा सकेगा। Pixel 9 Pro के 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये है और Pixel 9 Pro XL के 126 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 22 अगस्त से भारत में होगी।

    विज्ञापन

    Pixel 9 की स्पेसिफिकेशन

    Pixel 9
    Pixel 9 - फोटो : अमर उजाला

    यह फोन डुअल सिम (नैनो+eSIM) Pixel 9 Android 14 पर चलता है और इसे सात साल तक के OS अपडेट्स, सिक्योरिटी पैचेज और Pixel Drops मिलते रहेंगे। इसमें 6.3-इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल) Actua OLED डिस्प्ले है, जिसमें 422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन में Corning Gorilla Glass Victus 2 कवर भी है। यह Tensor G4 SoC के साथ आता है, जिसमें Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर भी शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें