WhatsApp Update: बदलने वाला है चैटिंग का अंदाज, आ रहा है टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का नया टूल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

WhatsApp का यह नया फीचर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के लिए होगा। यह टूल खासतौर पर कोडर, प्रोग्रामर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए होगा। नए टूल के बाद कोड को WhatsApp पर पढ़ने और समझने में आसानी होगी।

विज्ञापन
WhatsApp Reportedly Testing New Message Text Formatting Tools in Beta
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp अब एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp का यह नया फीचर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के लिए होगा। यह टूल खासतौर पर कोडर, प्रोग्रामर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए होगा। नए टूल के बाद कोड को WhatsApp पर पढ़ने और समझने में आसानी होगी। नए टूल को WhatsApp डेस्क्टॉप के बीटा वर्जन पर देखा गया है।

    WhatsApp के इस नए अपडेट के साथ तीन नए फॉर्मेटिंग टूल भी मिलेंगे। कहा जा रहा है कि नया टूल बाद में आईओएस और एंड्रॉयड के लिए भी जारी किया जाएगा। WhatsApp ने हाल ही में HD फोटो शेयरिंग फीचर जारी किया है।

    विज्ञापन

    WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप तीन नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पर काम कर रहा है। इस टूल को “Code Block” नाम दिया गया है। नए टूल के आने के बाद किसी वाक्य के किसी खास हिस्से या शब्द को भी कोट करके रिप्लाई किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें