अमर उजाला
Tue, 27 May 2025
आईफोन वालों के साथ सबसे बड़ी समस्या स्टोरेज को लेकर होती है। जिसके पास भी आईफोन है वह कम स्टोरेज को लेकर रो रहा है।
एंड्रॉयड की तरह आईफोन में भी कई सारे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं। इनमें से कई एप्स ऐसे होते हैं जिन्हें शायद ही कोई इस्तेमाल करता है।
आप अपने आईफोन से इन पांच एप्स को डिलीट करके स्टोरेज की दिक्कत को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
Journal- पहला एप जर्नल है जिसे शायद ही आप इस्तेमाल करते होंगे। इसे आप डिलीट कर सकते हैं।
GarageBand- इस एप का इस्तेमाल भी कोई नहीं करता है लेकिन यह काफी स्टोरेज लेता है। इसे डिलीट कर दें।
KeyNote- कीनोट एप तो ऐसा है कि इसे कोई इस्तेमाल ही नहीं करता है। इवेंट के दौरान कीनोट को लोग सीधे यूट्यूब पर लाइव देख लेते हैं।
Apple TV- सबलोग तो आजकल अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे एप्स पर वीडियो देखते हैं, तो आप इसे भी डिलीट कर सकते हैं।
Magnifier- यह एप किसी चीज को जूम करके देखने के लिए है तो यह काम आप कैमरे से भी कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें