अब डेस्कटॉप से भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, WhatsApp में आया नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp new update brings private and secure calling from the desktop
Whatsapp calling from the desktop - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप ने एक लंबे इंतजार के बाद डेस्कटॉप एप के लिए वॉयस कॉलिंग जारी कर दिया है। अब आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर और मैक से व्हाट्सएप के जरिए वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। पिछले साल दिसंबर में WhatsApp ने अपने कुछ यूजर्स के लिए डेस्कटॉप पर वीडियो और वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट दिया था लेकिन अब कंपनी ने सभी के लिए अपडेट जारी कर दिया है।

    नए अपडेट को लेकर व्हाट्सएप ने कहा है कि आप WhatsApp के डेस्कॉप एप से पोट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में आराम से कॉलिंग कर सकेंगे। कॉलिंग के दौरान WhatsApp फॉर डेस्कटॉप एक अलग विंडो में दिखेगा जिसकी साइज को आप बदल सकेंगे। वीडियो कॉलिंग के दौरान यह सबसे ऊपर की ओर दिखेगा।

    विज्ञापन

    सिक्योरिटी को लेकर कंपनी ने कहा है कि डेस्कटॉप के जरिए किए जाने वाले ऑडियो-वीडियो कॉल पूरी तरह से एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होंगे। डेस्कटॉप एप पर भी सिक्योरिटी मोबाइल डिवाइस वाली ही मिलेगी।कंपनी ने कहा है कि डेस्कटॉप के जरिए एक बार में सिर्फ एक ही कॉल की जा सकेगी, हालांकि यह भी कहा गया है कि भविष्य में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का भी फीचर जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा आने के बाद जूम और गूगल मीट जैसे वीडियो कॉलिंग/मीटिंग्स प्लेटफॉर्म को नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल अधितकर वीडियो कॉल इन्हीं प्लेटफॉर्म के जरिए हो रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें