WhatsApp अगले 7 दिन में नहीं रह जाएगा सिर्फ मैसेजिंग ऐप, आ रहे हैं ये 3 धांसू फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp New Features coming soon Including UPI Payment and Group Video calls
whatapp New feature

    अगर आप भी एक व्हाट्सऐप यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको WhatsApp के 3 ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो इसमें अगले 7 दिनों में आने वाले हैं। खास बात यह है कि इन फीचर्स के आने के बाद व्हाट्सऐप चलाने का पूरा तरीका बदल जाएगा और व्हाट्सऐप सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह जाएगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    क्रांति लाने वाला होगा UPI पेमेंट

    WhatsApp UPI payment
    WhatsApp UPI payment

    व्हाट्सऐप में अबतक का सबसे बड़ा और सबसे काम का फीचर यूपीआई बेस्ड पेमेंट फीचर आ रहा है जिसके बाद आपको कई सारे ऐप से छुटकारा मिल जाएगा। आप एक ही व्हाट्सऐप से सामान खरीदना, घर पर पैसे भेजना, अपने खाते में किसी से पैसे मंगाने जैसे कई काम कर सकेंगे। इसके आने के बाद आपको पेमेंट के लिए अलग से ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर सिर्फ भारत के यूजर्स के लिए आ रहा है और कई बीटा यूजर्स को यह फीचर मिल भी गया है। अगले सप्ताह तक यह आपको भी मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    Group वीडियो कॉलिंग फायदे के साथ कर सकता है नुकसान

    WhatsApp testing group video calls
    WhatsApp testing group video calls

    सरा काम का फीचर जो व्हाट्सऐप में आने वाला है वह है ग्रुप वीडियो कॉलिंग का। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप के ग्रुप में भी वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी, हालांकि ग्रुप कॉलिंग में एक बार में 4 लोग ही बात कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, कॉलिंग करते समय आपको 3 लोगों को ऐड करने का ऑप्शन मिलेगा जिसके बाद आपको लेकर 4 लोग एक साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। बता दें कि कॉलिंग करने पर जिन लोगों को आप सेलेक्ट करेंगे उनके पास नोटिफिकेशन जाएगा, उसके बाद अगर वे कॉल रिसीव करेंगे तो आप बात कर सकेंगे, हालांकि इस फीचर का एक नुकसान यह है कि अगर आप ऑफिस में हैं और ग्रुप में कोई कॉल करके आपको सेलेक्ट करता है तो दिक्कत होगी। इस फीचर के आने के बाद वीडियो कॉलिंग ऐप imo जैसे वीडियो कॉलिंग ऐप के यूजर्स की संख्या में कमी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खूबसूरत स्टीकर से चैट करना होगा मजेदार

    WhatsApp
    WhatsApp

    WhatsApp पर चैट करना अब पहले से ज्यादा मजेदार होगा, क्योंकि व्हाट्सऐप में एनिमेटेड स्टीकर्स आने वाले हैं। स्टीकर्स वाले फीचर की टेस्टिंग फिलहाल व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.18.19 और 2.18.21 पर हो रही है। वैसे नए अपडेट में आपको शुरुआत में केवल 7 स्टीकर्स ही मिलेंगे। इन 7 नए स्टीकर्स में Unchi, Rollie, Dragon Clan, Meep, Fox, Baach, Zanimaux और The Defenders शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें