WhatsApp: मेटा लॉन्च करने वाला है नया फीचर, आप लिखेंगे और वॉलपेपर हो जाएगा तैयार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 May 2025 11:41 AM IST
सार

अब तक यूजर या तो बैकग्राउंड कलर चुन सकते थे या गैलरी से फोटो लगा सकते थे, लेकिन जल्द ही यह नया विकल्प भी जुड़ जाएगा। इस AI-आधारित टूल की मदद से यूजर से अपनी पसंद के मुताबिक टेक्स्ट डालकर वॉलपेपर डिजाइन कर सकेंगे, एनिमेटेड वॉलपेपर भी बना सकेंगे और हर चैट के लिए अलग-अलग और यूनिक बैकग्राउंड बना सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp new feature to turn your words into wallpapers details in hindi
WhatsApp Feature - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp एक बार फिर कुछ नया लेकर आ रहा है। 3.5 अरब से ज्यादा यूजर्स वाले इस प्लेटफॉर्म पर अब एक ऐसा फीचर जुड़ने वाला है, जिससे चैटिंग का मजा और भी बढ़ जाएगा। अब यूजर्स Meta AI की मदद से अपनी बातों को वॉलपेपर में बदल सकेंगे।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नए AI फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर केवल एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर कस्टम वॉलपेपर बना सकेंगे। अब तक यूजर या तो बैकग्राउंड कलर चुन सकते थे या गैलरी से फोटो लगा सकते थे, लेकिन जल्द ही यह नया विकल्प भी जुड़ जाएगा। इस AI-आधारित टूल की मदद से यूजर से अपनी पसंद के मुताबिक टेक्स्ट डालकर वॉलपेपर डिजाइन कर सकेंगे, एनिमेटेड वॉलपेपर भी बना सकेंगे और हर चैट के लिए अलग-अलग और यूनिक बैकग्राउंड बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    इतना ही नहीं, WhatsApp एक और नई सुविधा पर भी काम कर रहा है। अब एप यूजर्स को उनके वन-ऑन-वन चैट्स, ग्रुप्स और चैनल्स के मैसेज का संक्षिप्त सारांश भी देगा। यह फीचर खासतौर पर लंबे मैसेज पढ़ने का समय नहीं होने पर उपयोगी रहेगा। साथ ही, WhatsApp ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस प्रक्रिया में यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें