Tech News: WhatsApp में आया नया फीचर, अब इवेंट की प्लानिंग भी एप पर ही हो जाएगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 May 2024 03:03 PM IST
सार

नए फीचर के तहत इवेंट को WhatsApp ग्रुप में पिन भी किया जा सकेगा जिससे सभी लोग उसे देख सकेंगे। इसके अलावा WhatsApp में एक और नया अपडेट आ रहा है जिसके बाद ग्रुप के मेंबर्स किसी अनाउंसमेंट पर रिल्पाई भी कर सकेंगे और फीडबैक दे सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp new feature lets you plan your next event here how it works
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए हर रोज काम कर रहा है। WhatsApp का इस्तेमाल भी अब धीरे-धीरे कम्युनिकेशन माध्यम के तौर पर होने लगा है। स्कूल से लेकर ऑफिस तक में इसका इस्तेमाल ग्रुप कम्युनिकेशन के लिए हो रहा है।

    लोगों की सहूलियत के लिए WhatsApp समय-समय पर नए-नए फीचर्स जारी करता है। अब व्हाट्सएप ने एक नया फीचर जारी किया है जिसकी मदद से आप एप पर ही किसी इवेंट को लेकर प्लान कर सकेंगे। नया फीचर लोगों को इवेंट का इंविटेशन ई-मेल पर भी भेजेगा।

    विज्ञापन

    नए फीचर के तहत इवेंट को WhatsApp ग्रुप में पिन भी किया जा सकेगा जिससे सभी लोग उसे देख सकेंगे। इसके अलावा WhatsApp में एक और नया अपडेट आ रहा है जिसके बाद ग्रुप के मेंबर्स किसी अनाउंसमेंट पर रिल्पाई भी कर सकेंगे और फीडबैक दे सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें