WhatsApp Update: व्हाट्सएप मेटा एआई में मिलेगा कमाल का फीचर, बदल जाएगा यूजर एक्सीपीरियंस
मेटा कंपनी के अधीन काम करने वाला व्हाट्सएप चैटिंग एप में एक और शानदार फीचर आने वाला है। मेटा एआई के नए मोड के जरिए यूजर्स का काम काफी आसान हो जाएगा। साथ ही समय की भी बचत होगी।

विस्तार
भारत समेत दुनियाभर में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल होता है। इस चैटिंग एप के जरिए करोड़ों लोग चैटिंग के साथ फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को भी साझा करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक बार फिर खुश होने की जरूरत है। दरअसल, मेटा के अंतर्गत आने वाला यह प्लेटफॉर्म लगातार नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया एप पर एक और बढ़िया फीचर आने वाला है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।
व्हाट्सएप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo की रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप एक खास फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप मेटा एआई के लिए वॉयस चैट मोड फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए आसानी से रियल टाइम मेटा एआई के साथ बातचीत कर पाएंगे। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को मेटा एआई के साथ बातचीत करने के कई विकल्प मिलेंगे। इस वजह से यूजर्स का अनुभव काफी बेहतर हो जाएगा।
WABetaInfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स बहुत जल्दी और आसान तरीके से मेटा एआई के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। मेटा चैटबॉट के साथ बात करने के लिए यूजर्स को हाथों से टाइपिंग करने की भी जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद यूजर्स का काम काफी हद तक सुविधाजनक हो जाएगा। इसके साथ ही कंपनी एक शॉर्टकट की भी टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स मेटा एआई चैटबॉट को एक्टिवेट कर पाएंगे।