WhatsApp में आ रहा है शानदार फीचर, एचडी में शेयर कर सकेंगे वीडियो
‘Auto (recommended)' विकल्प के तहत व्हाट्सएप खुद ही वीडियो की क्वॉलिटी तय करेगा और कंप्रेस करके वीडियो को भेजेगा। वहीं ‘Best quality' के तहत वीडियो एचडी में जाएगा और ‘Data saver' विकल्प के तहत वीडियो लो क्वॉलिटी में सेंड होगा।

विस्तार
फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) जल्द एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है। WhatsApp के इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स किसी वीडियो को भेजने से पहले उसकी क्वॉलिटी हाई कर सकेंगे। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप में फिलहाल वीडियो की क्वॉलिटी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है। व्हाट्सएप पर फिलहाल इस बात की भी जानकारी नहीं मिलती है कि भेजे जाने वाले वीडियो की क्वॉलिटी क्या है।
व्हाट्सएप एप के जरिए फिलहाल 16 एमबी साइज तक के वीडियो भेजे या फॉरवर्ड किए जा सकते हैं। WABetaInfo ने व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी दी है जिसके मुताबिक एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.14.6 पर इसकी टेस्टिंग हो रही है। टेस्टिंग के दौरान बीटा वर्जन‘Video upload quality' का विकल्प मिल रहा है। WABetaInfo ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक अपडेट के बाद यूजर्स को वीडियो भेजने से पहले तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें ‘Auto (recommended)', ‘Best quality' और ‘Data saver' शामिल हैं।
‘Auto (recommended)' विकल्प के तहत व्हाट्सएप खुद ही वीडियो की क्वॉलिटी तय करेगा और कंप्रेस करके वीडियो को भेजेगा। वहीं ‘Best quality' के तहत वीडियो एचडी में जाएगा और ‘Data saver' विकल्प के तहत वीडियो लो क्वॉलिटी में सेंड होगा। यदि आप‘Best quality' में वीडियो भेजना चाहते हैं वीडियो के रिसीव होने में लंबा वक्त लगेगा, हालांकि यह नेटवर्क की स्पीड पर भी निर्भर करेगा।
बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप को एक नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है जो कि डिसअपीयरिंग का अपग्रेडेड वर्जन है। नए फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे। व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर का नाम view once रखा गया है जो कि फिलहाल एंड्रॉयड यूजर के बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है।
- BSNL का 4G प्लान जो जियो और एयरटेल पर पड़ता है भारी, हर रोज मिलता है 5GB डाटा
- Realme Buds 2 Neo ईयरफोन, ट्रिमर और हेयर ड्रायर हुए भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 1299 रुपये
- AC TIPS: एयर कंडीशनर का बिल करना है कम तो अपनाएं ये शानदार तरीके
- इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, अब प्ले-स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड