अमर उजाला
Tue, 16 July 2024
निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ गई है।
BSNL अभी लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग उससे जुड़ें।
BSNL ने कुछ दिन पहले ही सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है।
निजी टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही अपने ग्राहकों को सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस दे रही हैं।
BSNL की सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस फिलहाल कुछ ही शहरों में चालू है जिनमें गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहर शामिल हैं।
BSNL के सिम को Prune की साइट से ऑर्डर किया जा सकता है।
Prune की वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर्स प्लान और सिम कार्ड चुन सकते हैं। उसके बाद उसी प्लान के साथ सिम डिलीवर किया जाएगा।
Prune का एप भी है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें