WhatsApp ने जारी किया अपडेट, अब एक साथ 8 आईफोन यूजर्स कर सकेंगे ग्रुप में कॉलिंग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Apr 2020 12:54 PM IST
WhatsApp launched new group video call feature for ios users know about it
facebook and whatsapp

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने IOS यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के तहत अब एक साथ 8 आईफोन यूजर्स ग्रुप में वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस अपडेट को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एंड्रॉयड और आईओएस बीटा वर्जन के लिए इस अपडेट को पेश किया था।

    व्हाट्सएप का लेटेस्ट फीचर

    व्हाट्सएप का लेटेस्ट ग्रुप कॉलिंग फीचर वर्जन v2.20.50 पर उपलब्ध है। लेटेस्ट फीचर के साथ अब एक बार में 8 आईफोन यूजर्स ग्रुप कॉल कर सकते हैं। लेकिन सभी यूजर्स के पास लेटेस्ट अपडेट होना जरूरी है। इसके अलावा कंपनी ने इस अपडेट में कुछ विजुअल इंप्रूवमेंट्स के साथ अपडेटेड मैसेज एक्शन मेन्यू दिया है।

    इसे भी पढ़ें: सावधान: इन 28 पोपुलर एंटीवायरस में मिला Symlink सिक्योरिटी बग

    व्हाट्सएप ने फॉरवर्डिंग मैसेज पर लगाई लगाम

    सोमवार को व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस से जुड़ी फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्डिंग को सिर्फ एक तक सीमित कर दिया था, जबकि पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था।

    कंपनी के मुताबिक, इस फैसले के बाद व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई है। साथ ही व्हाट्सएप ने कहा है कि तेजी से फॉरवर्ड होने वाले मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई है। खास बात यह है कि यह बदलाव फीचर जारी करने के महज दो सप्ताह में ही देखने को मिल गया है।

    व्हाट्सएप ने पहले बीटा वर्जन के लिए जारी किया था अपडेट

    आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने इससे पहले बीटा एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन के लिए अपडेट जारी किया था। इस अपडेट की जानकारी वेब बीटा इंफो के ट्विटर अकाउंट से मिली थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें