WhatsApp: प्राइवेसी को लेकर दूर होगी व्हाट्सएप यूजर्स की चिंता, सामने आई बड़ी अपडेट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 12 May 2024 04:17 PM IST
सार

लोकप्रिय चैटिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लेकर आ रहा है। ऐसे में कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी की चिंता को दूर करने की कोशिस कर रही है। जानें ताजा अपडेट।

विज्ञापन
whatsapp is working profile photo screenshot block feature know detail
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    व्हाट्सएप मैसेज एप का देश में काफी बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मेटा यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए इस एप में लगातार सुधार कर रहा है। कंपनी यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए समय-समय पर नए-नए अपडेट लेकर आती है। ऐसे में एक बार फिर व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आने वाले फीचर से यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी में काफी सुधार आएगा।

    व्हाट्सएप पर आने वाले अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी वाबेटाइंफो ने बताया है कि व्हाट्सएप जल्द ही यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए एक खास फीचर लाने वाला है। यहां पर आपको बता दें कि व्हाट्सएप का ये फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐसे में अब इसे आईओएस यानी आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप यूजर्स की सेफ्टी पहले से बेहतर होगी। साथ ही प्राइवेसी में भी सुधार होगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स की प्रोफाइल फोटो को कोई भी अवैध तरीके से शेयर नहीं कर पाएगा। इस फीचर की मदद से कोई भी एप में लगी हुई प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फीचर को iOS 24.10.10.70 बीटा टेस्टर में देखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी ये फीचर डेवलेपमेंट स्टेज पर है। ऐसे में इस फीचर को रोलआउट होने में अभी थोड़ा इंतजार है। मगर जब ये फीचर पूरी तरह से एप में आ जाएगा तो यूजर्स का प्रोफाइल फोटो स्क्रीनशॉट लेने का डर समाप्त हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें