WhatsApp News: अब चैटिंग के समय ही पता चल जाएगा कि चैट सुरक्षित है या नहीं, जल्द रिलीज होगा नया अपडेट
यह विवाद तब शुरू हुआ जब मेटा ने WhatsApp के लिए नई प्राइवेसी पॉलिसी जारी की। इस प्राइवेसी पॉलिसी पर खूब विवाद हुआ और टेलीग्राम व सिग्नल जैसे एप्स की किस्तम का ताला खुल गया, हालांकि आज भी व्हाट्सएप की लोकप्रियता किसी भी अन्य मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप के मुकाबले बहुत अधिक है।

विस्तार
WhatsApp की सिक्योरिटी को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। मेटा दावा करता है कि WhatsApp को हैक नहीं किया जा सकता है और इसके मैसेज नहीं पढ़े जा सकते हैं, क्योंकि इसकी चैटिंग एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होती है लेकिन कई बार मेटा के ये दावे खोखले साबित हुए हैं।
अब व्हाट्सएप अपने इस एंक्रिप्शन को एक कदम और आगे ले जा रहा है। अभी तक पहली बार चैट शुरू करने पर Encryption का नोटिफिकेशन मिलता है कि आपकी चैट पूरी तरह से एंक्रिप्टेड है यानी आपके मैसेज को कोई नहीं देख सकता यहां तक कि व्हाट्सएप भी नहीं।
अब इसमें बदलाव होने जा रहा है। नए अपडेट के बाद आपको WhatsApp में चैटिंग के दौरान नाम के साथ ही दिखेगा कि आपकी चैटिंग एंक्रिप्टेड है या नहीं। इसकी जानकारी WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने दी है। नए फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन 2.24.3.17 पर देखा जा सकता है। सामने आए स्क्रीनशॉट में एंक्रिप्शन का लॉक भी दिख रहा है। यह लॉक वही दिखेगा जहां किसी कॉन्टेक्ट की लास्ट सीन दिखती है।
- AI पर शिकंजा: माइक्रोसॉफ्ट ने आपत्तिजनक और हिंसक कीवर्ड पर लगाया बैन, अब AI से नहीं बना सकेंगे ऐसी तस्वीर
- Desi AI Tool: अब भारत सरकार के पास भी होगा अपना एआई चैटटूल, राजीव चंद्रशेखर ने की पुष्टि
- काम की बात: मोबाइल के कवर में नोट रखना हो सकता है जानलेवा, नुकसान जानने के बाद कभी नहीं रखेंगे
- Donation Scams: बड़े स्तर पर देश में हो रहा डोनेशन स्कैम, सरकार ने दी चेतावनी