WhatsApp ने एक साथ लॉन्च किए तीन सिक्योरिटी फीचर्स, जानें इनके बारे में
दूसरे फीचर का नाम Device Verification है जो कि बैकग्राउंड में काम करेगा और किसी भी मैलवेयर को इंस्टॉल नहीं होने देगा और ना ही किसी मैसेज तक हैकर की पहुंच होगी। यह खासतौर पर व्हाट्सएप गोल्ड जैसे थर्ड पार्टी WhatsApp एप के लिए है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक साथ तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन नए सिक्योरिटी फीचर्स के आने के बाद किसी के व्हाट्सएप अकाउंट में सेंध लगाना टेढ़ी खीर साबित होगा। नया अपडेट खासतौर पर एप की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए है। इन तीनों फीचर्स को पाने के लिए आप अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप के मुताबिक ऑनलाइन चैट और डिस्कशन निजी और सुरक्षित होनी चाहिए। इसके लिए पहले एंड टू एंड एन्क्रिप्शन जैसे कई फीचर्स पेश भी किए गए हैं। WhatsApp ने नए फीचर की जानकारी अपने एक ब्लॉग के जरिए दी है। तीनों नए फीचर्स को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए जारी किाय गया है। WhatsApp के नए सिक्योरिटी फीचर्स में से एक को Account Protect नाम दिया गया है। यह फीचर किसी भी नई डिवाइस में आपके अकाउंट के लॉगिन होने की जानकारी देगा।
दूसरे फीचर का नाम Device Verification है जो कि बैकग्राउंड में काम करेगा और किसी भी मैलवेयर को इंस्टॉल नहीं होने देगा और ना ही किसी मैसेज तक हैकर की पहुंच होगी। यह खासतौर पर व्हाट्सएप गोल्ड जैसे थर्ड पार्टी WhatsApp एप के लिए है।
तीसरे फीचर के रूप में automatic security codes नाम के फीचर को पेश किया गया है। यह फीचर इस बात की जानकारी देगा कि आप वास्तविक शख्स से बात कर रहे हैं या नहीं। इस कोड को यूजर की प्रोफाइल में देखा जा सकता है।
- Xiaomi Smart TV X Pro सीरीज टीवी भारत में लॉन्च, डॉल्बी विजन IQ का मिलेगा सपोर्ट
- Twitter ने लॉन्च किया कंटेंट सब्सक्रिप्शन, शब्दों की सीमा खत्म, अब दिल खोलकर लिखें
- 2GB डाटा वाले Airtel के सभी रिचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री OTT
- Asus ROG Phone 7: आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 16GB के साथ मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत