WhatsApp Update: व्हाट्सएप ने लॉन्च किया Giphy स्टीकर कलेक्शन, अब खुद बना सकेंगे स्टीकर
WhatsApp ने इन सभी नए फीचर्स की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Giphy स्टीकर के लिए किसी अन्य एप का वेब ब्राउजर में जाने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप एप में ही स्टीकर मिल जाएगा।

विस्तार
WhatsApp में एक साथ कई सारे फीचर्स आए हैं। WhatsApp ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए Giphy स्टीकर कलेक्शन पेश किया है। इसके अलावा कस्टम स्टीकर मेकर भी मेटा ने WhatsApp के लिए पेश किया है यानी अब आप व्हाट्सएप पर खुद ही स्टीकर को बना सकते हैं और डिजाइन कर सकते हैं।
इसके अलावा WhatsApp में जो नए फीचर्स आए हैं उनमें स्टीकर ऑर्गेनाइजेशन भी शामिल है। WhatsApp ने इन सभी नए फीचर्स की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Giphy स्टीकर के लिए किसी अन्य एप का वेब ब्राउजर में जाने की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप एप में ही स्टीकर मिल जाएगा।
कस्टम स्टीकर मेकर को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। iOS यूजर्स के लिए इसका अपडेट इसी साल जनवरी में ही आया था। एंड्रॉयड यूजर्स अब किसी इमेज के किसी भी हिस्से को कट करके उसमें टेक्स्ट, ड्रॉइंग आदि एड करके स्टीकर बना सकेंगे।
- Cryptocurrency Fraud: मुंबई के शख्स को हुआ 36 लाख का नुकसान, दो लोगों ने दिया था ट्रे़डिंग का झांसा
- Kolkata Case: गूगल पर 20 लाख से अधिक सर्चेज, X पर 10 में पांच हैशटैग इसी पर, हो रही न्याय की मांग
- TRAI: फालतू के कॉल से मिलेगी आजादी, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से ब्लॉक होंगे स्पैम कॉल
- Google AI Overviews: छह देशों में लॉन्च हुआ गूगल का यह AI फीचर, भारतीय यूजर्स को मिलेगा स्पेशल एक्सेस