WhatsApp Update: व्हाट्सएप में आ रहा है नया फीचर, मेटा एआई के साथ कर सकेंगे रियल-टाइम चैटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

सेटिंग्स में जाकर 'Voice Preferences' विकल्प के जरिए यूजर चैट खोलते ही ऑटोमैटिक वॉइस मोड में जा सकते हैं। यह विकल्प डिफॉल्ट रूप से बंद होता है और सिर्फ चैट टैब पर लागू होता है।

विज्ञापन
WhatsApp for Android Said to Be Testing Real Time Voice Chats With Meta AI
WhatsApp Real-Time Voice Chats - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे वे अब मेटा एआई के साथ रियल-टाइम वॉइस चैट कर सकेंगे। एक फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यूजर्स या तो सीधे वॉइस चैट शुरू कर सकते हैं या फिर चैटबॉट इंटरफेस में रहते हुए वॉइस मोड में स्विच कर सकते हैं।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह नया फीचर WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.21.21 में देखा गया है। यूजर्स को चैट इंटरफेस में वेवफॉर्म आइकन (लहरदार प्रतीक) पर टैप करके मेटा एआई के साथ वॉइस चैट शुरू करने का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    • वॉइस प्रेफरेंसेस सेटिंग:सेटिंग्स में जाकर 'Voice Preferences' विकल्प के जरिए यूजर चैट खोलते ही ऑटोमैटिक वॉइस मोड में जा सकते हैं। यह विकल्प डिफॉल्ट रूप से बंद होता है और सिर्फ चैट टैब पर लागू होता है।
    • कॉल टैब में बदलाव:अगर कोई यूजर कॉल टैब में होता है, तो मेटा एआई का आइकन अपने आप वेवफॉर्म में बदल जाएगा और वॉइस चैट डिफॉल्ट रूप से शुरू हो जाएगी।

    वॉइस मोड में कई कस्टमाइजेशन विकल्प दिए गए हैं। चैट इंटरफेस के केंद्र में कुछ Suggested Topics दिखाए जाएंगे ताकि यूजर्स बातचीत की शुरुआत आसानी से कर सकें। इसके अलावा, एक Collapse Icon भी ऊपर बाईं ओर होगा, जिससे वॉइस चैट को बैकग्राउंड में ले जाकर यूज़र कोई और ऐप खोल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें