Meta AI: व्हाट्सएप पर मेटा एआई का इस्तेमाल अब होगा और आसान, जल्द मिलने वाला है वॉयस मोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Sep 2024 03:48 PM IST
सार

WhatsApp में Meta AI वॉयस कमांड आने वाला है जिसके बाद आप मेटा एआई से बोलकर भी बातें कर सकेंगे और अपने सवालों के जवाब ले सकेंगे। WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग पिछले महीने से हो रही है और अब यह आखिरी चरण में है।

विज्ञापन
WhatsApp for Android Meta AI Voice Mode Features New Interface
Meta AI VOICE MODE - फोटो : WABetaInfo

    विस्तार

    WhatsApp यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि WhatsApp पर अब मेटा एआई (Meta AI) का इस्तेमाल पहले के मुकाबले आसान होने वाला है।

    दरअसल WhatsApp में Meta AI वॉयस कमांड आने वाला है जिसके बाद आप मेटा एआई से बोलकर भी बातें कर सकेंगे और अपने सवालों के जवाब ले सकेंगे। WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग पिछले महीने से हो रही है और अब यह आखिरी चरण में है।

    विज्ञापन

    WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मेटा एआई में वॉयस मोड जल्द ही आने वाला है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा एआई के नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.18.18 पर देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें