WhatsApp: नजदीकी वैक्सीन सेंटर के बारे में अब व्हाट्सएप से मिलेगी जानकारी, यह है तरीका
MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विस्तार
1 मई से देश में 18-45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने लगी है, हालांकि कुछ ही राज्यों में फिलहाल ऐसे लोगों को टीका लग रहा है। कई राज्यों ने वैक्सीन स्टॉक में ना होने की दलील दी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे कि वैक्सीन प्रभावी है या नहीं, नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर कहां है? यदि इनमें से आपके पास नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर वाला सवाल है तो यह खबर आपके लिए है। अब आप व्हाट्सएप के जरिए भी अपने घर के पास के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं....
MyGovIndia ने दी जानकारी
MyGov इंडिया के कोरोना हेल्पडेस्क ने इस फीचर के बारे में जानकारी दी है कि अब आप व्हाट्सएप से भी अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट पिछले साल लॉन्च किया गया था।
मायजीओवी से व्हाट्सएप पर कोरोना वैक्सीन सेंटर की जानकारी हासिल करने के लिए पहला काम यह है कि आप +91-9013151515 को अपने फोन में सेव करें। इसके बाद व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर Namaste लिखकर भेज दें। इसके बाद आपसे आपका पिन कोड पूछा जाएगा।
पिन कोड की जानकारी देने के बाद चैटबॉट आपके नजदीकी सभी वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी दे देगा। व्हाट्सएप के अलावा आप कोविन पोर्टल पर भी बिना लॉगिन किए सिर्फ पिन कोड डालकर कोरोना वैक्सीनेसन सेंटर के बारे मे जानकारी हासिल कर सकते हैं।