Inbase ने भारत में लॉन्च किए दो फास्ट चार्जर, शुरुआती कीमत 999 रुपये

इनोवेटिव और पोर्टेबल डिजिटल उत्पाद बाजार में एक अग्रणी कंपनी इनबेस ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट Ether (ईथर) को लॉन्च कर दिया है। इनबेस ने अपने इस चार्जर को सर्जरी ऑफ फास्ट चार्जर नाम दिया है। Ether सीरीज के तहत दो चार्जर पेश किए गए हैं जिनमें Ether 144 और Ether 244 शामिल हैं।
इनमें से ईथर 144 एक 20W पॉवर डिलीवरी टाइप सी पोर्ट फास्ट चार्जर है जो अन्य पारंपरिक चार्जर की तुलना में 4 गुना तेज चार्ज प्रदान करता है। यह एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए परफेक्ट है। वहीं ईथर 244 18W पावर डिलीवरी फास्ट चार्जर है जो टाइप सी और यूएसबी पोर्ट दोनों से लैस है। इसे भी एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि ये दोनों चार्जर ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षित हैं। इन दोनों चार्जर से फोन के अलावा टैबलेट, पावरबैंक, स्पीकर और हेडफोन आदि को चार्ज किया जा सकता है।
ईथर 144 की स्पेसिफिकेशन
• 20W पावर डिलिवरी
• टाइप सी पोर्ट
• 4 टाइम्स फास्टर रेट चार्जिंग
• इन-बिल्ट स्मार्ट चिप के साथ बनाया गया
ईथर 244 की स्पेसिफिकेशन
• 18W फास्ट चार्जर और पावर डिलीवरी
• टाइप सी पोर्ट और यूएसबी पोर्ट
• क्विक चार्जर 3.0
• कॉम्पैक्ट बिल्ड
Inbase Ether 144 और Ether244 फास्ट चार्जर्स को क्रमशः 1,299 रुपये और 999 रुपये की कीमत पर व्हाइट कलर में तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।