अब WhatsApp पर शेयर कर पाएंगे 128MB तक की फाइल

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp testing sharing of all file types on Android, iOS and Windows
Whatsapp

    इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हम चैट करने के अलावा कई प्रकार की फाइल शेयर करने के लिए भी करते हैं। अभी तक व्हाट्सऐप पर सभी प्रकार की फाइल शेयर नहीं कर पाते हैं, लेकिन जल्द ही ऐसा संभव होने वाला है। व्हाट्सऐप इसकी टेस्टिंग भी कर रहा है।

    WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक इस नए फीचर का इस्तेमाल भारत, जापान, कुवैत और श्रीलंका के कुछ यूजर्स कर रहे हैं। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इस फीचर के रिलीज होने के बाद व्हाट्सऐप पर फाइल शेयरिंग की साइज भी पहले से ज्यादा हो जाएगी। यानी नए अपडेट के बाद आईओएस में 128 एमबी, विंडोज में 64 एमबी और एंड्रॉयड पर 100 एमबी तक के फाइल शेयर किए जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद यूजर्स एमपी3, वीडियो, एपीके, पीडीएफ आदि सभी प्रकार की फाइलें शेयर हो सकेंगी। वहीं इसके अलावा यह भी खबर है कि व्हाट्सऐप जल्द ही रिकॉल फीचर ला रहा है जिसके बाद भेजे गए मैसेज को वापस लिया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं खबर है कि WhatsApp भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए एसबीआई और एनपीसीआई से बात कर रहा है। व्हाट्सऐप जल्द ही पमेंट करने का फीचर दे सकता है जिसका फायदा देश के 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स को होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें