पेमेंट सर्विस लॉन्च होने से WhatsApp के खिलाफ भारत में जांच शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 May 2020 05:26 PM IST
सार
विज्ञापन
WhatsApp Faces Investigation in India By CCI for Bundling Payments with Messaging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्चिंग को तैयार है लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी पर अपनी अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इसक मामले की जांच भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) कर रहा है। मार्च के मध्य में व्हाट्सएप के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था जिसे लेकर अब जांच शुरू हुई है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फेसबुक पर आरोप है कि वह अपने व्हाट्सएप पेमेंट को लेकर डिजिटल दुनिया में अपनी पकड़ का गलत इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक डिजिटल पेमेंट क्षेत्र एकाधिकार चाहता है और इसके लिए वह अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करना चाहता है। यह शिकायत एक वकील ने की है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: अनोखा स्मार्ट ब्रेसलेट जो किसी को करीब नहीं आने देगा

    ठंडे बस्ते में पड़ सकती है व्हाट्एप की पेमेंट सर्विस

    इस मामले की जांच फिलहाल CCI कर रहा है, हालांकि यह प्रारंभिक चरण में है, लेकिन अगर आयोग को लगता है कि फेसबुक वास्तव में व्हाट्सएप पेमेंट की पकड़ मजबूत करने के लिए अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस परेशानी में पड़ सकती हैं। कंपनी ने व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस को लेकर सारी तैयारियां कर ली है। भारत में व्हाट्सएप के 40 करोड़ यूजर्स हैं जो कि किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2018 में शुरू हुई टेस्टिंग

    बता दें कि व्हाट्सएप ने साल 2018 में व्हाट्सएप पेमेंट की बीटा टेस्टिंग शुरुआत की थी। करीब 10 लाख लोग भारत में व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रहे हैं, लेकिन दो साल बाद ही इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग बाकी है। हाल ही हमें जियो के साथ फेसबुक की पार्टनरशिप हुई है जिसके तहत जियोमार्ट में पेमेंट के लिए व्हाट्सएप पेमेंट का इस्तेमाल होना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें