व्हाट्सएप का Disappearing Messages फीचर इसी महीने होगा लॉन्च, सात दिन बाद अपने आप मैसेज होंगे डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 03:13 PM IST
WhatsApp Disappearing Messages Feature will Roll Out in November
WhatsApp Disappearing Messages - फोटो : WhatsApp

    व्हाट्सएप में एक तय समय बाद अपने आप डिलीट हो जाने वाले फीचर की चर्चा लंबे समय से हो रही थी लेकिन अब WhatsApp ने इस फीचर की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। WhatsApp का ‘Disappearing Messages' फीचर इसी महीने ग्लोबली जारी किया जाएगा, हालांकि किसी तय तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इस फीचर को लेकर अपने FAQ पेज को अपडेट किया था। यह फीचर स्नैपचैट में काफी पहले से है।

    कैसे काम करेगा व्हाट्सएप डिसएपियरिंग?

    नए अपडेट के बाद आपके पास एक विकल्प होगा कि आप किसी मैसेज को कब डिलीट करना चाहते हैं। इसकी सेटिंग आपको मैसेज भेजने से पहले ही करनी होगी। व्हाट्सएप का यह फीचर निजी और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। इस फीचर की सेटिंग करने के बाद कोई भी मैसेज सात दिनों बाद अपने-आप डिलीट हो जाएगा, हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर फॉरवर्ड मैसेज पर काम नहीं करेगा। इसके अलावा यदि आप कॉपी/पेस्ट करके भी इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वह नहीं होगा।

    सात दिन तक व्हाट्सएप ऑन नहीं होने पर क्या होगा?

    इस फीचर की खबर सुनकर अधिकतर लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि यदि हमने किसी को मैसेज भेजा और उसका व्हाट्सएप सात दिन तक बंद ही रहा तो ऐसी स्थिति में क्या होगा? व्हाट्सएप ने इसका भी जवाब दिया है। व्हाट्सएप के मुताबिक यदि आपने किसी को इस सेटिंग के साथ मैसेज भेज दिया है और वह शख्स सात दिन बाद व्हाट्सएप ऑन करता है तो नोटिफिकेशन पैनल में आपका मैसेज दिखेगा लेकिन चैट में पहुंचते ही गायब हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें