Detel D1 Guru का नया वेरियंट 699 रुपये में हुआ लॉन्च, स्मार्टफोन पर भेज सकेंगे फीचर फोन से फोटो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Detel D1 Guru new variant launched in India with ZTalk app
Detel D1 Guru - फोटो : AMAR UJALA

    कभी सबसे सस्ता फीचर फोन लॉन्च करके चर्चा में आने वाली कंपनी डीटेल (Detel) ने भारत में अपने फीचर फोन Detel D1 Guru को नया वेरियंट पेश किया है। Detel D1 Guru को अब नेवी ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Detel D1 Guru एक फीचर फोन है जिसमें 16 जीबी तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी, ब्लूटूथ डायलर और जीपीआरएस जैसे कुछ स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े दिए गए हैं।

    Detel D1 Guru की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    डीटेल के इस फोन में इंस्टेंट मैसेजिंग एप जेड-टॉक है जो काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा है। इसकी मदद से आप किसी भी स्मार्टफोन पर कोई भी मैसेज और इमेज भेज सकते हैं। डी1 गुरु में 1.8'' एलसीडी डिस्प्ले, डुअल फ्लैशलाइट, ऑडियो और वीडियो प्लेयर, डिजिटल कैमरा, वायरलेस एफएम, पावर सेविंग मोड, एसओएस तथा 1000 एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 699 रुपये है।

    विज्ञापन

    नई लॉन्चिंग पर डीटेल के संस्थापक योगेश भाटिया ने कहा, 'भारत में डीटेल फीचर फोन के प्रति लगाव और भरोसे का स्तर शीर्ष पर पहुंच चुका है। छोटे और मझोले स्तर के शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए हम ग्राहकों के बीच डी1 गुरु प्रस्तुत करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं जो कम कीमत पर ही विशेष टेक्नोलॉजी जैसी खासियतों से लैस है। इसके जरिये हम ऐसे लोगों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखते हैं जो स्मार्टफोन नहीं खरीद सकते।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें