WhatsApp: व्हाट्सएप में आ रहा कमाल का फीचर, अब नहीं भरेगी फोन की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक स्क्रीनशॉट से साफ हुआ है कि यह फीचर किस तरह से काम करेगा। जब यह फीचर रोलआउट होगा, तब यूजर्स इस सेटिंग को यहां से एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको Settings > Storage and data > Auto-download quality में जाना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Developing Feature to Select Auto-Download Quality for Photos and Videos
व्हाट्सएप में आया नया अपडेट - फोटो : AI

    विस्तार

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक शानदार और काम की खबर सामने आई है। व्हाट्सएप जल्द ही एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से आप यह तय कर सकेंगे कि आपके फोन में अपने-आप डाउनलोड होने वाली फोटो और वीडियो की क्वालिटी कैसी होगी यानी स्टैंडर्ड क्वालिटी या एचडी क्वालिटी।

    WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.12.24 में इस फीचर पर काम कर रहा है, हालांकि अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक स्क्रीनशॉट से साफ हुआ है कि यह फीचर किस तरह से काम करेगा। जब यह फीचर रोलआउट होगा, तब यूजर्स इस सेटिंग को यहां से एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको Settings > Storage and data > Auto-download quality में जाना होगा।

    विज्ञापन

    यहां एक पॉप-अप मेन्यू खुलेगा, जिसमें दो ऑप्शन मिलेंगे एक स्टैंडर्ड क्वालिटी और दूसरा एचडी क्वालिटी। इस ऑप्शन का उपयोग करके आप यह तय कर सकेंगे कि व्हाट्सएप पर जब भी फोटो या वीडियो आपके पास आए, तो वे डिफॉल्ट रूप से किस क्वालिटी में डाउनलोड हों।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें