अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
व्हाट्सएप से इमेज डाउनलोड करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
हाल ही में एक शख्स के पास अनजान नंबर से सुबह-सुबह कॉल आया, फिर उसी नंबर से एक फोटो भेजी गई।
एक बुजुर्ग आदमी की तस्वीर और साथ में एक सवाल “क्या आप इस व्यक्ति को जानते हैं?”
प्रदीप ने शुरुआत में इग्नोर किया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर आखिरकार दोपहर 1:35 बजे उसने वो फोटो डाउनलोड कर ली।
बस! उसी एक क्लिक के बाद उसके खाते से ₹2.01 लाख गायब हो गए।
पैसे हैदराबाद के एक एटीएम से निकाले गए और जब बैंक ने वेरिफिकेशन कॉल किया, तो फ्रॉडर्स ने AI टूल्स की मदद से प्रदीप की आवाज की नकल कर ली और ट्रांजेक्शन कन्फर्म कर दिया।
इस फ्रॉड को स्टेग्नोग्राफी कहा जा रहा है। इस धोखाधड़ी में LSB स्टेनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल हुआ।
इसमें किसी भी फोटो, ऑडियो या वीडियो फाइल के अंदर छुपाकर मैलवेयर डाला जाता है।
फोटो दिखने में एकदम नार्मल लगती है, लेकिन जैसे ही आप डाउनलोड करते हैं वो वायरस आपके फोन में घुस जाता है और डेटा, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड सब चोरी कर लेता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें