फेक न्यूज फैलने से रोकेगा WhatsApp, लॉन्च किया ये खास फेक्ट-चेक टूल
WhatsApp ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि इस फीचर की खासियत होगी कि जैसे ही कोई फॉरवर्ड मैसेज आपके पास आएगा उसके साइड में मैग्निफाइंग ग्लास का आइकन बना होगा...

विस्तार
फेक न्यूज क्या-क्या नहीं करवा देती, इसका उदाहरण हम दिल्ली हिंसा में देख चुके हैं, जहां भड़काऊ संदेश व्हाट्सअप (Whatsapp) पर भेजे गए और राजधानी हिंसा की आग में झुलस गई। सोशल मीडिया पर चलने वाली फेस न्यूज आपकी जान को भी मुसीबत में डाल सकती है। व्हाट्सएप के भारत में 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं और रोजना करोड़ों मैसेजेज का आदान प्रदान होता है। इसमें कई फॉरवर्डेड मैसेज होते हैं, जिनमें कई मैसेज रियल तो कई फेक होते हैं। लेकिन व्हाट्सएप पर भी फारवर्ड मैसेज की संच्चाई जान सकते हैं।
कुछ यूजर्स को उपलब्ध
व्हाट्सएप ने एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिससे पता लगाया जा सकता है कि संबंधित फॉरवर्ड मैसेज की सच्चाई जानी जा सकती है। कंपनी ने भारत में कुछ यूजर्स को यह सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन अभी सभी के लिए यह अपडेट नहीं दिया गया है। कंपनी ने कई देशों के यूजर्स के लिए इस फीचर को लॉन्च कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह भारत में सभी के लिए उपलब्ध होगा।
मैग्निफाइंग ग्लास का आइकन
व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि इस फीचर की खासियत होगी कि जैसे ही कोई फॉरवर्ड मैसेज आपके पास आएगा उसके साइड में मैग्निफाइंग ग्लास का आइकन बना होगा। यह आइकन केवल उन्ही फॉरवर्डेड मैसेज पर बना होगा, जो पांच या उससे अधिक लोगों को भेजा गया होगा। इस आइकन पर टैप करने के बाद यह आपको सीधे ब्राउजर तक पहुंचा देगा, जहां आप गूगल पर चेक कर सकेंगे कि ऐसी कोई घटना हुई भी है या नहीं। खास बात यह होगी कि यह फोटो और वीडियो पर भी यह आइकन दिखाई देगा।
- Bihar Election 2020: घर बैठे वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम, यह है आसान तरीका
- Sony ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, वेब कैम की तरह कर सकेंगे कैमरे का इस्तेमाल
- BSNL अपने प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 5GB डाटा, इन सर्किल को मिलेगा फायदा
- आपके बैंक के नाम से आए ईमेल तो हो जाएं सावधान! लिंक खोलते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट