कंफर्म: WhatsApp में अब दिखेंगे विज्ञापन, व्हाट्सएप के प्रमुख ने की पुष्टि, कही- ये बात

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Nov 2023 09:43 AM IST
सार

WhatsApp शुरुआत में सभी तरह अकाउंट में एड दिखाएगा, लेकिन आगे चलकर WhatsApp क प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी लॉन्च हो सकता है। जिन यूजर्स को एड फ्री एक्सपेरियंस चाहिए, उन्हें प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp could show users ads in some parts of the app Says WhatsApp Head Cathcart
WhatsApp chat paid - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी इस बात से परेशान हैं तो WhatsApp में एड दिखने वाला है तो आपकी परेशानी अब और बढ़ने वाली है। अभी तक WhatsApp एड की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन अब WhatsApp के हेड कैथकार्ट ने ही इसकी पुष्टि की है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले सितंबर में कैथकार्ट ने ही WhatsApp एड की खबर को सिरे से खारिज किया था। ब्राजील के एक मीडिया हाउस से इंटरव्यू में कैथकार्ट ने कहा कि WhatsApp में विज्ञापन दिखेंगे लेकिन मेन इनबॉक्स चैट में नहीं दिखेंगे। विज्ञापन एप को दो सेक्शन में दिखेंगे, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये सेक्शन कौन-कौन से हैं।

    उम्मीद की जा रही है कि स्टेटस सेक्शन में विज्ञापन नजर आएंगे। इसके अलावा चैनल में भी विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। WhatsApp ने एड आने की पुष्टि तो कर दी है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया कि इसकी शुरुआत कब से होगी।

    विज्ञापन

    WhatsApp में एड को लेकर पहली बार 2019 में खबर आई थी लेकिन कंपनी ने कभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब कैथकार्ट ने इसे स्वीकार किया है। नया एड फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज और फेसबुक स्टोरीज की तरह ही होगा यानी जिस तरह इंस्टाग्राम स्टोरीज और फेसबुक स्टोरीज में एड दिखते हैं, वैसे ही WhatsApp में भी दिखेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें