जल्द ही WhatsApp पर भी मिलेगा वीडियो कॉलिंग का फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Oct 2020 12:19 PM IST
WhatsApp Bringing Voice and Video Calls to Desktop Web Version says Report
WhatsApp web update - फोटो : wabetainfo

    यदि आपको भी शिकायत है कि व्हाट्सएप (WhatsApp) के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा क्यों नहीं है तो आपके लिए खुशखबर है। WhatsApp जल्द ही अपने वेब या डेस्कटॉप वर्जन के लिए वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी करने वाला है। WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर के बारे में व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली साइट वाबीटाइन्फो ने दी है।

    रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल व्हाट्सएप वेब के बीटा वर्जन 2.2043.7 पर हो रही है। बता दें कि व्हाट्सएप के आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप पर पहले से ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा आने के बाद जूम और गूगल मीट जैसे वीडियो कॉलिंग/मीटिंग्स प्लेटफॉर्म को नुकसान होने की संभावना है।

    वाबीटाइन्फो के मुताबिक व्हाट्सएप के डेस्कटॉप वर्जन पर वीडियो कॉल आने पर एक पॉपअप विंडो खुलेगी जहां से कॉल को रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। रिसीव और रिजेक्ट के अलावा एक इग्नोर बटन भी मिलेगा। वहीं कॉल करने के लिए एक पॉप विंडो ओपन होगी जिसमें कॉलिंग, डिक्लाइन जैसे कई विकल्प मिलेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही फेसबुक मैसेंजर रूम का सपोर्ट व्हाट्सएप के डेस्कटॉप वर्जन पर आया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें