WhatsApp लाया नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स पर एडमिन लगाएगा लगाम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 02 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp beta users Gets Restricted Group Feature to Prevent Unwanted Group Info Edits
whatsapp

    WhatsApp ने एक बार फिर से अपने बीटा यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। व्हाट्सऐप ने एस बार ग्रुप के लिए नया फीचर रिलीज किया है जिसकी मदद से ग्रुप एडमिन तय कर सकेगा कि ग्रुप का कौन-सा मेंहर ग्रुप का डिस्क्रिप्शन (इन्फो) बदल सकेगा और कौन नहीं।

    दरअसल इस फीचर के जरिए कंपनी व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को ज्यादा पावरफुल बनाने की कोशिश कर रही है। अभी तक व्हाट्सऐप ग्रुप का डिस्क्रिप्शन ग्रुप में मौजूद कोई भी सदस्य चेंज कर सकता है लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन
    WhatsApp लाया नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स पर एडमिन लगाएगा लगाम

    फिलहाल यह फीचर व्हाट्सऐप के बीटा के 2.18.132 वर्जन पर मौजूद है जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। नए अपडेट के बाद किसी ग्रुप के नाम पर क्लिक करने पर सेटिंग का भी ऑप्शन मिलेगा जहां से ग्रुप का एडमिन को All participants और Only admins का ऑप्शन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अभी हाल ही में WhatsApp ने यूजर्स को डिलीट किए गए फोटो, वीडियो और मैसेज डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। हालांकि आप केवल मीडिया फाइल ही डाउनलोड कर सकेंगे, टेक्स्ट मैसेज नहीं। साथ ही बता दें कि आप वही मीडिया डाउनलोड कर सकेंगे जिन्हें आपने चैट से डिलीट नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें