Remind Me: WhatsApp में आया नया फीचर, जानिए नाम ऐसा है तो काम क्या होगा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Jul 2025 04:16 PM IST
सार

WhatsApp केवल अनरीड मैसेज के लिए रिमाइंडर नोटिफिकेशन देता था, लेकिन अब यह सुविधा पहले से पढ़े गए मैसेज पर भी काम करेगी। यह फीचर अभी WhatsApp Beta के लेटेस्ट वर्जन (v2.25.21.14) में टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
WhatsApp Beta Introduces Remind Me Feature With Support for Custom Message Reminders
WhatsApp Remind Me - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर ‘Remind Me’ टेस्टिंग के लिए जारी किया है। इस फीचर की मदद से यूजर अब किसी पढ़े गए मैसेज को बाद में याद दिलाने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे पहले WhatsApp केवल अनरीड मैसेज के लिए रिमाइंडर नोटिफिकेशन देता था, लेकिन अब यह सुविधा पहले से पढ़े गए मैसेज पर भी काम करेगी। यह फीचर अभी WhatsApp Beta के लेटेस्ट वर्जन (v2.25.21.14) में टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध है।

    • सबसे पहले WhatsApp Beta for Android को अपडेट करें (वर्जन 2.25.21.14 या उससे ऊपर)।
    • उस मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करें, जिसे आप बाद में याद रखना चाहते हैं।
    • स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।
    • अब ‘Remind Me’ विकल्प पर टैप करें।
    • 2 घंटे में
    • 8 घंटे में
    • 24 घंटे में
    • Custom (कस्टम डेट और समय सेट करें)
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें