Tech News: WhatsApp ने भारत में बैन किए 67 लाख अकाउंट, आप भी हो सकते हैं शिकार, इन बातों का रखें ध्यान
1 जनवरी से 31 जनवरी 2024 के बीच WhatsApp ने 6,728,000 अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से 1,358,000 को किसी शिकायत के आने से पहले ही बैन किया गया। इसकी जानकारी व्हाट्सएप ने अपनी मासिक कंप्लायंस रिपोर्ट में दी है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में 67 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगाए हैं। WhatsApp ने यह कार्रवाई जनवरी 2024 में की है और यह कार्रवाई आईटी नियम 2021 के तहत हुई है।
1 जनवरी से 31 जनवरी 2024 के बीच WhatsApp ने 6,728,000 अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से 1,358,000 को किसी शिकायत के आने से पहले ही बैन किया गया। इसकी जानकारी व्हाट्सएप ने अपनी मासिक कंप्लायंस रिपोर्ट में दी है।
भारत में WhatsApp के करीब 56 करोड़ यूजर्स हैं। WhatsApp को जनवरी में 14,828 अकाउंट के संबंध में शिकायतें मिली थीं। बता दें कि व्हाट्सएप हर महीने यह रिपोर्ट जारी करता है। दिसंबर 2023 में भारत में 69 लाख अकाउंट बैन हुए थे।
- Good News: WhatsApp में आने वाला है बड़ा फीचर, इसी एप से दूसरे एप पर भेज सकेंगे मैसेज
- सरकार का सख्त रुख: प्ले स्टोर पर भारतीय एप बहाल, अश्विनी वैष्णव के दखल के बाद बैकफुट पर आई गूगल
- MeitY: ट्रायल के लिए भी एआई प्लेटफॉर्म को लेनी होगी अनुमति, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
- अलर्ट: गुरुग्राम के डॉक्टर को ऑनलाइन ट्रेडिंग करना पड़ा महंगा, अकाउंट से निकल गए 2.5 करोड़