नए आईटी कानून के फायदे: WhatsApp पर फालतू बात करने वालों की खैर नहीं, एक महीने में बैन हुए 20 लाख अकाउंट
व्हाट्सएप ने कहा है कि ग्लोबल स्तर पर उसने जितने अकाउंट बैन किए हैं उनमें 25 फीसदी अकाउंट्स भारत के ही हैं। व्हाट्सएफ ने कहा है कि ग्लोबल स्तर पर हर महीने औसतन 80 लाख अकाउंट बैन किए जाते हैं।

विस्तार
भारत सरकार के जिस नए आईटी कानून को लेकर तमाम सोशल मीडिया और टेक कंपनियों ने विरोध किया था, उसी आईटी कानून के तहत एक महीने में भारत में 20 लाख व्हाट्सएप अकाउंट्स पर बैन लगा है। WhatsApp ने कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के बीच नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को लेकर बैन लगाया है। व्हाट्सएप की यह पहली कम्प्लयांस रिपोर्ट है।
फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने कहा है कि एक महीने के अंदर उसने 20,11,000 ऐसे अकाउंट पर बैन लगाए हैं जिनके मोबाइल नंबर का देश कोड (कंट्री कोड) +91 है। बता दें कि यह कोड भारत का है। व्हाट्सएप ने कहा है कि ग्लोबल स्तर पर उसने जितने अकाउंट बैन किए हैं उनमें 25 फीसदी अकाउंट्स भारत के ही हैं। व्हाट्सएफ ने कहा है कि ग्लोबल स्तर पर हर महीने औसतन 80 लाख अकाउंट बैन किए जाते हैं।
क्यों लगा इन व्हाट्सएप अकाउंट पर बैन?
WhatsApp ने इन अकाउंट्स पर बैन नुकसान पहुंचाने वाले या परेशान करने वाले कंटेंट को लेकर लगाया है। उदाहरण के तौर पर उन अकाउंट को बैन किया गया है जिनके जरिए लोगों को थोक में स्पैम मैसेज भेजे जा रहे थे। इसके अलावा उन अकाउंट्स पर भी बैन लगाया गया है जिन्हें लोगों ने अनचाहे मैसेज को लेकर शिकायतें की हैं। कुछ अकाउंट्स ऐसे भी हैं जिनकी पहचान आपत्तिजनक मैसेज भेजने के रूप में हुई है।
क्या आपका भी व्हाट्सएप अकाउंट हो सकता है बैन?
जी, बिलकुल! व्हाट्सएप की पहले से ही कुछ प्राइवेसी पॉलिसी हैं और नए आईटी नियम के बाद कानून पहले से भी सख्त हो गए हैं। यदि आप लोगों को थोक में या स्पैम मैसेज भेजते हैं तो आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। इसके अलावा हिंसा भड़काने वाले या आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर भी आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
इसके अलावा यदि आप किसी को व्हाट्सएप पर धमकाते हैं या डराने की कोशिश करते हैं तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। तो यदि आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उस पर बैन ना लगे तो किसी को फालतू में मैसेज ना करें और आपत्तिजनक के अलावा हिंसात्मक मैसेज से भी दूर रहें।
- बजट में लैपटॉप: Asus ने भारत में एक साथ लॉन्च किए चार नए लैपटॉप, शुरुआती कीमत 17,999 रुपये
- लॉन्चिंग के आठ महीने बाद ही बंद हुआ ट्विटर का यह फीचर, पांच महीने तक भारत में हुई थी टेस्टिंग
- सिक्योरिटी चेकअप: आपका Instagram अकाउंट कभी हैक हुआ है या नहीं, कंपनी ने बताए पता लगाने के तरीके
- 2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस