कार्रवाई: WhatsApp ने भारत में बैन किए 71.1 लाख अकाउंट, आप भी आ सकते हैं लिस्ट में
WhatsApp को सितंबर महीने में 10,442 यूजर्स ने स्पैम को लेकर शिकायतें की थीं। अकाउंट सपोर्ट को लेकर 1,031, बैन करने को लेकर 7,396, प्रोडक्ट सपोर्ट को लेकर 370, सेफ्टी के लिए 127 और अदर सपोर्ट को लेकर 1,518 शिकायतें मिली थीं।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में 71.1 लाख अकाउंट बैन किए हैं। ये सभी अकाउंट आईटी कानून के तहत बैन किए गए हैं। शिकायतों के आधार पर WhatsApp हर महीने यह कार्रवाई करता है और महीने के अंत में यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करता है।
1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 के बीच यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान +91 कंट्री कोड वाले 71,11,000 व्हाट्सएप अकाउंट बैन हुए हैं। इनमें से 25,71,000 अकाउंट को कंपनी ने खुद बैन किया है यानी इन अकाउंट को लेकर लोगों ने शिकायतें नहीं की थी।
सितंबर महीने में व्हाट्सएप को शिकायत अपीलीय समिति की ओर से छह आदेश मिले थे और सभी को स्वीकार किया गया। इससे पहले अगस्त में व्हाट्सएप ने भारत में 74 लाख अकाउंट बैन किए।
WhatsApp को सितंबर महीने में 10,442 यूजर्स ने स्पैम को लेकर शिकायतें की थीं। अकाउंट सपोर्ट को लेकर 1,031, बैन करने को लेकर 7,396, प्रोडक्ट सपोर्ट को लेकर 370, सेफ्टी के लिए 127 और अदर सपोर्ट को लेकर 1,518 शिकायतें मिली थीं।
आपका भी अकाउंट बैन हो सकता है
2021 में नए आईटी नियम आने के बाद व्हाट्सएप हर महीने शिकायत अपील की रिपोर्ट जारी करता है। इसमें स्पैम, न्यूडिटी आदि को लेकर शिकायतें शामिल होती हैं। यदि आप भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट से इस तरह की कोई भी गतिविधी करते हैं तो आपका भी अकाउंट बैन हो सकता है।
- AI Safety Summit: एलन मस्क ने कहा- इतिहास की सबसे खतरनाक शक्ति साबित होगा AI
- Apple: लगातार चौथी तिमाही में एपल की बिक्री में गिरावट, आईफोन सहित अन्य सेवाओं से 23 अरब डॉलर का मुनाफा
- काम की बात: दिख रहे हैं ये सात संकेत तो आपका फोन हैक हो चुका है, अपना चेक कर लें
- Apple Alert: IT सचिव ने कहा- Apple को भेजा गया नोटिस, CERT-In ने शुरू की जांच