Tech News: WhatsApp में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, बदल जाएगा चैट का अंदाज
WhatsApp ने एक साथ कई फीचर्स पेश किए हैं जो कि मैसेज की एडिटिंग के लिए हैं। WhatsApp ने एक साथ चार टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पेश किए हैं जिनमें बुलेट, नंबर्स, ब्लॉक और इनलाइन शामिल हैं।

विस्तार
यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। WhatsApp ने एक साथ कई फीचर्स पेश किए हैं जो कि मैसेज की एडिटिंग के लिए हैं। WhatsApp ने एक साथ चार टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पेश किए हैं जिनमें बुलेट, नंबर्स, ब्लॉक और इनलाइन शामिल हैं। इन सभी का इस्तेमाल सिर्फ कुछ शॉर्ट्सकट के साथ किया जा सकेगा। बता दें कि WhatsApp में पहले से बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू और मोनोस्पेस जैसे टूल मौजूद हैं।
कैसे करें WhatsApp के इन टूल का इस्तेमाल?

WhatsApp के इस नए फीचर का अपडेट iOS, एंड्रॉयड, वेब और मैक यूजर्स को मिलने लगा है। नए फीचर का इस्तेमाल निजी और ग्रुप दोनों चैट के लिए किया जा सकेगा। यह फीचर किसी चैनल या ग्रुप के एडमिन को भी मिलेगा।
सबसे पहले बुलेट की बात करते हैं। आमतौर पर लिस्ट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लिस्ट में बुलेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको सेंटेंस से पहले और बाद में‘-’इस्तेमाल करना होगा। एक बार बुलेट शुरू हो जाने के बाद आप एंटर करके अगले नंबर को ला सकते हैं।