ऑडियो रिंगटोन का गया जमाना, अब इस्तेमाल कीजिए वीडियो रिंगटोन

सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है और अब आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो रिंगटोन लगा सकते हैं। इसके लिए भारत में एक ऐप लांच हुआ है जिसका नाम Vyng है। यह एक अमेरिकी कंपनी है जो पहले अमेरिका समेत कई देशों में ही अपनी सेवा देती थी लेकिन अब कंपनी ने अपने ऐप को भारत में लांच किया है। तो आइए जानते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो रिंगटोन कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vyng के फीचर्स
इस ऐप में बॉलीवुड के साथ-साथ भक्ति संगीत भी दिए गए हैं जिन्हें आप रिंगटोन की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर ही लांच किया गया है। ऐसे में सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आईफोन वालों को अभी इंतजार करना होगा। इस ऐप में आप अपना भी वीडियो अपलोड कर सकते हैं और उसे रिंगटोन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि Vyng को फिलहाल 174 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें भारत, नेपाल और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। इस ऐप को पहली बार साल 2017 में लांच किया गया था। इस ऐप को अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।